PATNA: आज पूरे विश्व को पर्यावरण प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली सहित अन्य राज्यों में भी प्रदूषण का असर देखने को मिल रहा है। वहीँ इस प्रदूषण को लेकर बिहार के कटिहार के एक शख्स ने अनोखी मुहिम छेड़ी है।
पर्यावरण को बचाने के लिए कटिहार के शख्स ने एक अनोखी पहल शुरू की है। जिसको लेकर शख्स सुर्खियों में है। मनिहारी अनुमंडल के कांटाकोश गांव के ग्रामीणों ने पर्यावरण और हरियाली के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए बुजुर्ग शिव गोपाल पांडेय के नेतृत्व में वृक्ष विवाह का अनोखा समारोह आयोजित किया। इस समारोह के माध्यम से समाज को हरियाली के प्रति जागरूग करने की अनोखी मुहिम छेड़ी गई है।
शिव गोपाल पांडेय ने अपने घर से वृक्ष विवाह कार्यक्रम शुरू किया है। जिसमें उनके बैंककर्मी पुत्र श्रीकांत पांडेय और पुत्रवधु मीना पांडेय ने दूल्हा-दुल्हन की पोषाक में सभी विधि-विधान के साथ विवाद सम्पन्न किया। इंसान की शादी की ही तर्ज़ पर बैंड बाजा और बारात भी निकाली गई। इतना ही नहीं शादी समारोह की तरह ही महिलाओं ने शादी से जुड़े मंगल गीत भी गाए।
विवाह को लेकर शिव गोपाल पांडेय ने कहा कि आगे भी वह लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष तक 1000 पेड़ों की शादी करवा कर लोगों को शपथ दिलाएंगे कि वो लोग अब इन पेड़ों की सुरक्षा करें।
Latest posts by Lakhan (see all)
- तेज प्रताप ने दिखाया नया लुक, लोग बोले-कव्वाल लग रहे हो - December 11, 2019
- ज़िन्दगी की जंग हार गयी उन्नाव की दुराचार पीड़िता - December 7, 2019
- हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई नज़ीर है, पूरे देश के बलात्कार के आरोपियों के लिए यही सज़ा मुकर्रर हो - December 6, 2019