PATNA : बिहार से अपराध को लेकर लगातार ख़बरें सामने आ रही हैं। जहाँ अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। वहीँ अपराधियों के साथ-साथ बिहार की पुलिस भी पीछे रहने वाली नहीं है। बता दें कि बिहार पुलिस पर हमेशा से अवैध वसूली के आरोप लगते रहते हैं। पुलिस कर्मियों द्वारा अवैध वसूली की ऐसी ही एक घटना सामने आ रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को नवादा से जो तस्वीरें सामने आई वो आरोपों को सच करने वाली थी। रात के अंधेरे में पुलिसवाले अपने मुखिया और सूबे के डीजीपी के आदेशों को अंगूठा दिखा कर वसूली करते नजर आए। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब जिले के प्रभारी एसपी शफीउल हक़ ने होमगार्ड के दो जवानों को अवैध तरीके से वसूली करते हुए गिरफ़्तार किया। होमगार्ड के इन दोनों जवानों को एसपी ने रजौली समेकित जांच चौकी पर अवैध तरीके से वाहनों से वसूले गए करीब 20 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया।
नवादा के प्रभारी एसपी शफीउल हक़ सिरदला एवं मेसकौर थाने का निरीक्षण कर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें डीजीपी स्तर से जानकारी प्राप्त हुई। इस जानकारी में उन्हें बताया गया कि चेकपोस्ट पर अवैध तरीके से वाहनों से राशि की वसूली की जा रही है। इसी जानकारी के आधार पर एसपी रजौली समेकित जांच चौकी का भी निरीक्षण करने के लिए निकल पड़े। जहां जांच के दौरान उन्होंने होमगार्ड जवान को कुल 23757 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। एसपी द्वारा गिरफ्तार किये गए होमगार्ड जवान रामदेव प्रसाद और बिरजू प्रसाद से पूछताछ में पता चला कि ये दोनों मिलकर अवैध रूप से चल रहे वाहनों, शराब के तस्करों, ओवरलोड वाहन, अवैध बालू और गिट्टी ढोने वाले वाहनों से वसूली करते थे। होमगार्ड जवानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Latest posts by Lakhan (see all)
- अब गिरिराज सिंह ने साधा सिद्धू पर निशाना, कांग्रेस से कहा जल्द निष्कासित किया जाए - February 18, 2019
- महागठबंधन में उभर रहा नया फॉर्मूला,RJD को 20 तो कांग्रेस को मिल सकती हैं 12 सीटें - February 18, 2019
- तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर झूठ बोलने का आरोप, पूछा कहाँ बन रहा है बिहार में दूसरा एम्स - February 18, 2019