New Delhi: आये दिन सड़क हाद’से की घटनाएं सामने आती हैं जिसमे रोजाना लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। वहीं अब रांची में प्रशासन ने एक सख्त नियम बनाया है और उसके बाद जो भी तय स्पीड से अधिक चलेगा उसको पुलिस की एक स्पेशल गन पकड़ लेगी। नियम तोड़ने वाले को सख्त सजा मिलेगी और उससे जुर्माना भी वसूला जाएगा।
तय स्पीड से अधिक होते ही पकड़ लेगी गन
रांची शहर में एक प्रशासन ने एक शानदार नियम बनाया है जिसके बाद शहर में घटनाएं थोड़ी कम हो सकती हैं। जाहिर है आज के समय में हर शहर में गाड़ियों की स्पीड अधिक होने से सड़क हाद’से काफी अधिक होते नजर आ रहे हैं। वहीं अब रांची में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए नया नियम बनाया गया है और जो कोई भी तय स्पीड लिमिट से अधिक चेलगा उससे ट्रैफिक पुलिस जुर्माना वसूलेगी। वाहनों की रफ्तार पर नजर रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने पांच यंत्र (स्पीड गन) खरीदे हैं। स्पीड गन 400 मीटर की दूरी से ही वाहनों की गति का पता कर लेगा और इसमें वाहनों का नंबर भी स्वत: दर्ज हो जाएगा। यह अंधेरे में भी वाहनों का नंबर दर्ज करने में सक्षम है। तीन स्पीड गन का इस्तेमाल शहर और दो का हाईवे में किया जाएगा।
ऑटो वालों पर भी पुलिस कसेगी नकेल
आपको बता दें कि, शहर में बिना परमिट वाले ऑटो से अब पुलिस जुर्माना नहीं वसूलेगी। परमिट नहीं रहने और नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर ट्रैफिक पुलिस ऑटो जब्त कर उसे थाना लाएगी। इसके बाद आरटीए को इसकी सूचना दी जाएगी। आरटीए ही जुर्माना वसूलेगा। आरटीए से आदेश मिलने के बाद ही ऑटो को थाना से छोड़ा जाएगा। अब तक पुलिस ही ऑटो चालकों से जुर्माना वसूलती रही है। एमवी एक्ट में पुलिस को जुर्माना लेने का प्रावधान नहीं है, इस कारण आरटीए ही जुर्माना वसूलेगा।
Vishal Jha
Latest posts by Vishal Jha (see all)
- बिहार में शहीदों की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा व कैंडल मार्च - February 17, 2019
- बिहार के बेगूसराय से कन्हैया होंगे उम्मीदवार, महागठबंधन में उपेक्षा के बाद वामदलों ने ठोकी ताल - February 17, 2019
- बिहार के 340 में से 107 बीएड कॉलेजों ने नहीं दिया है AFFILIATION के कागजात - February 17, 2019